back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mirzapur 3 Date: ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट के साथ मेकर्स के खेला खेल, जारी किया पहेली वाला पोस्टर

मिर्जापुर सीरीज 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है इसके रिलीज डेट के लिए मेकर्स ने एकदम अलग और अनोखा तरीका निकाला है। इसे देखने के बाद सब लोग काफी कंफ्यूज हो रहे है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मिर्जापुर सीरीज 3 का एक नया पोस्टर सामने आया है जिसे देखकर हर कोई कंफ्यूज है। जब पंचायत सीजन 3 रिलीज होने वाली थी तब भी मेकर्स ने रिलीज डेट को बताने के लिए लौकी का उपयोग किया था। वैसे ही अब प्राइम वीडियो ने नए अंदाज में ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट का खुलासा किया है। लेकिन इसमें मेकर्स ने बूझो तो जाने वाला खेल खेला है।

तस्वीर में ढूंढो रिलीज डेट का राज

मिर्जापुर सीरीज 3 के रिलीज डेट के पोस्टर को प्राइम वीडियो ने शेयर कर दिया है, जिसमें रिलीज की तारीख छिपी हुई है। ये एक कार्टून वाली तस्वीर का पोस्टर है। इसमें सीरीज के कास्ट पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, कुलभूषण खरबंदा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, हर्षिता गौर और विजय वर्मा सहित कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पोस्टर में कुल 7 किरदार नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक गाड़ी है, जिसपर किंग ऑफ मिर्जापुर लिखा हुआ है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘मिर्जापुर सीजन 3 वेब सीरीज पर पहुंचना नहीं, ढूंढना है, तो हो जाइए शुरू।’ अब इसे देखने के बाद फैंस काफी कंफ्यूज हो रहे है। क्योंकि ये पहेली इतनी मुश्किल है की किसी को समझ ही नहीं आ रह है। और अब लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दें रहे हैं।

पोस्टर देख क्या बोले फैंस

मिर्जापुर सीरीज का लोगों के बीच काफी क्रेज है पहला और दूसरा सीजन इतना अच्छा रहा की लोग बड़े बेसब्री से तीसरे का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब सीरीज का ऐसा पोस्टर रिलीज हुआ है तो लोग इस पोस्टर पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दें रहे है। एक ने लिखा, ‘चेलेंगे कर रहे हो रुको अबी ढूंढता हूं’, किसी और ने लिखा, ‘कीजिए डेट डेट, खेलिये डेट डेट, करते रहिये डेट डेट’। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘कार की नंबर प्लेट पर 7 लिखा हुआ है। 7 गन, 7 लोग, 7 कारपेट, लगता है कि 7 जुलाई है।’ हालांकि लोगों ने कई अलग-अलग अनुमान लगया लेकिन सही डेट का खुलासा नहीं हो पाया है। अब हर कोई मेकर्स द्वारा इस राज से पर्दा उठाने का इंतजार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार– 

Advertisementspot_img

Also Read:

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही सिनेमाघर और OTT पर कई फ़िल्में और सीरीज दस्तक दे चुकी है, जिन्होंने दर्शकों के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵