back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2025: आवेदन का आखिरी मौका, 3166 पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ाकर 3166 कर दी गई है। आवेदन की अंतिम डेट 22 जनवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका दिया है। पहले इस भर्ती में 2702 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अब 464 पदों की बढ़ोतरी के साथ कुल 3166 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 है।

पदों की संख्या में हुआ इजाफा

इस भर्ती में विभिन्न विभागों के 450 नए पद और राज्य कर विभाग के 14 पद जोड़े गए हैं। उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा अवसर हैं, लेकिन आवेदन करने के लिए केवल एक दिन शेष है।

योग्यता और आवश्यक शर्तें

बता दें कि उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए और मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। CCC एग्जाम पास भी होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक है।

आयु सीमा और छूट

1 जुलाई 2024 को उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया

भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ई-चालान या एसबीआई आई-कलेक्ट के माध्यम से किया जा सकता है। बिना शुल्क जमा किए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन करने की अंतिम डेट 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम डेट 22 जनवरी 2025 है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। उनके पास केवल आज तक का मौका है। आवेदन शुल्क समायोजन की अंतिम तारीख 29 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि अंतिम समय की असुविधा से बचा जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

Merchant Navy में बनाना चाहते हैं अपना करियर तो टाइम रहते कर लें ये कोर्सेज, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Merchant Navy रोजगार का एक प्रमुख जरिया बनकर उभरा है। लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने में जी तोड़ मेहनत...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵