back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chaitra Navratri 2025: 4 अप्रैल या 5 अप्रैल? कब रखें अष्‍टमी का व्रत, जानें तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

नौ दिनों के व्रत का समापन रामनवमी के दिन होता है। इस साल चैत्र नवरात्र की शुरूआत 30 मार्च से हुई थी। जिसका समापन 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन होगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्‍न स्‍वरूपों की विशेष आराधना की जाती है। भक्‍त अपनी-अपनी श्रद्धानुसार मां दुर्गा की आराधना के साथ व्रत रखते हैं। नौ दिनों के व्रत का समापन रामनवमी के दिन होता है। इस साल चैत्र नवरात्र की शुरूआत 30 मार्च से हुई थी। जिसका समापन 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन होगा। भक्‍त अष्‍टमी व नवमी तिथि पर मां की विशेष पूजन अर्चना कर कन्या पूजन भी करेंगे। नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ ही किया जाता है, ऐसे में इस वर्ष अष्टमी-नवमी तिथि को लेकर भक्तों में असमंजस बना हुआ है। तो जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त 

कब है अष्टमी तिथि ?

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 5 अप्रैल को रात 7 बजकर 26 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक अष्टमी 5 अप्रैल शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में अष्टमी तिथि मनाने वाले भक्‍त शनिवार को कन्या पूजन कर विशेष लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। 

कब है नवमी तिथि‍ ?

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 5 अप्रैल को रात 7 बजकर 26 मिनट पर शुरु होगी, इसका समापन अगले दिन अप्रैल 2025 को रात 07 बजकर 22 मिनट पर है। ऐसे में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। भक्‍त इस तिथि पर भी कन्या पूजन के साथ अपने व्रत का पारण भी कर सकते हैं।

अष्टमी तिथ‍ि पर कन्या पूजन का मुहूर्त

– ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 35 मिनट से 05:21 मिनट तक 

– प्रातः सन्ध्या – सुबह 04 बजकर 58 मिनट से 06:07 मिनट तक 

– अभिजित मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

नवमी तिथ‍ि पर कन्या पूजन का मुहूर्त

– ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05:20 मिनट तक 

– प्रातः सन्ध्या – सुबह 04 बजकर 57 मिनट से 06:05 मिनट तक 

– अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵