back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज अपरा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, भर जाएगा धन-धान्य से घर का भंडार

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मनाई जानेवाली एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । आज अपरा एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा के साथ को कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन इन चीजों का दान करने से आपके जीवन में अपार खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते है अपरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए व कब रखा जाएगा व्रत। 

ज्येष्ठ महिने में पड़नेवाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को ही अपरा एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्यक्ति के व्रत करने से घर-परिवार पर माता लक्ष्मी और विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। दान काने का भी महत्त्व हैं तो चलिए जानते हैं आज के दिन क्या क्या चीजें दान करनी चाहिए। 

अपरा एकादशी पर करें इन चीजों का दान

पानी

अपरा एकादशी के दिन पानी के बर्तन, या सुराही का दान करने से या किसी प्यासे को जल पिलाना अत्याधिक पुण्यकारी और शुभ माना गया है। 

अनाज

अपरा एकादशी के दिन अपनी क्षमतानुसार, चावल, गेहूं, दाल या अन्य अनाज का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। 

फल और गुड़ 

अपरा एकादशी के दिन कोई भी मौसमी फल या गुड़ का दान करने से घर-परिवार में प्यार और खुशहाली बनी रहती है। 

धन 

अपरा एकादशी के दिन अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार, गरीबों में धन का दान करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है, व कभी भी धन-धान्य की कमी नही रहती। 

वस्त्र 

अपरा एकादशी के दिन किसी जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन वे वस्त्र आपके पहने हुए नही होने चाहिए बल्कि नए होने चाहिए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵