back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने केंद्र को दे डाली ज्यादा नोट छापने की नसीहत

रांची, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जनता को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार को ज्यादा नोट छापने की नसीहत दे डाली है। वह लातेहार में कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने डॉ उरांव से पूछा था कि राज्य सरकार अपनी ओर से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर जनता को राहत क्यों नहीं देती? इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास ज्यादा रिसोर्स है। वह चाहे तो जनता को कीमतों से राहत दे सकती है। अगर उनसे यह नहीं हो पा रहा तो ज्यादा नोट ही छाप दें। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्र सरकार राज्यों की तुलना में ज्यादा टैक्स वसूल करती है। डीजल और पेट्रोल पर हमारी राज्य सरकार क्रमश: 14 प्रतिशत और 17 प्रतिशत टैक्स लेती है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से लगाया जानेवाला टैक्स क्रमश: 34 और 33 प्रतिशत है। ऐसे में वह जनता को राहत देने की पहल कर सकती है। पूर्व आईपीएस और केंद्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रह चुके डॉ उरांव ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहती हैं कि उन्हें पूरे देश को देखना होता है, किसी एक राज्य को नहीं। फिर उन्हें यह भी तो समझना चाहिए कि पूरे देश ने वोट देकर उनकी सरकार बनाने में मदद की है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵