back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैसों की तंगी से है परेशान, तो योगिनी एकादशी के दिन करें ये 5 शुभ चीजों का दान

आज के समय में हर इंसान चाहता है कि उसके घर में कभी भी धन, अनाज या सुख-शांति की कमी न हो, जिसके लिए वो सारे जतन भी करता है ऐसे में आज जानेगें योगिनी एकादशी के व्रत के साथ दान के बारे में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के भागदौड़ भरे जीवन में इंसान अपने जरुरतों को पूरा करने में पूरे दिन कड़ी मेहनत में लगा रहता है लेकिन कई बार उसके इतने मेहनत पूजा-पाठ के बावजूद मनचाहा फल नही मिलता ऐसे में धार्मिक उपायों का सहारा लेना बहुत लाभदायक हो सकता है। खासकर जब बात आनेवाले योगिनी एकादशी की हो तो इस दिन किए जानेवाले व्रत के साथ दान करना भी काफी शुभ माना जाता है ऐसे में आज हम बताने जा रहे है योगिनी एकादशी के दिन किए जानेवाले दान के लाभ के बारे में। 

बता दे, आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पड़नेवाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है जो इस बार 21 जून को पड़ रही है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उनके निमित्त व्रत रखने का विधान है इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से न सिर्फ पाप बल्कि घर की दरिद्रता भी दूर होती है। आइए जानते हैं इस दिन अपने सामर्थ्‍य अनुसार, क्या-क्या दान करना शुभ माना जाता है.

जाने इस दिन किए जानेवाले दान के बारे में। 

1. अन्न का दान 

शास्त्रों में अन्न दान महादान बताया गया है इसलिए योगिनी एकादशी के दिन दाल या पका हुआ भोजन जैसे खिचड़ी और पूड़ी-सब्जी का दान किसी भूखे, गरीब या मंदिर में कर सकते हैं। इससे घर में कभी खाने की कमी नहीं होती व परिवार संपंन्न रहता है। 

2. वस्त्रों का दान

योगिनी एकादशी के दिन  लोगों को साफ-सुथरे और नए कपड़े दान करना शुभ माना जाता है, खासकर पीले रंग के कपड़े, भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इस दिन कपड़ों का दान करने से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। 

3. जल का दान

योगिनी एकादशी के दिन प्यासे लोगों को पानी पिलाना या सार्वजनिक जगहों पर पानी की व्यवस्था करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। इस दिन पानी से भरे कलश का दान करने से आपका चंद्रमा ठीक होता है साथ ही मन को शांति मिलती है 

4. दीपक जलाना

योगिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ व तुलसी के पास घी या तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां भी कम होती हैं व घर का नकारात्मक माहौल दूर होता है। और आत्मबल बढ़ाता है। 

5. धन और फल का दान

योगिनी एकादशी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार किसी ब्राह्मण, ज़रूरतमंद या धार्मिक स्थान पर मौसमी फल जैसे आम, सेब या केला का दान या कुछ अपने क्षमता के अनुसार धन का दान आपके सेहत में सुधार और जीवन में मिठास लाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...