back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

July 2025: जानें जुलाई 2025 के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां, सनातन धर्म में क्या है उनका महत्व

हर महीने कई प्रकार के त्यौहार और कुछ खास महत्त्व तिथियां आती है। जिन्हें शास्त्रों में पूजा जाता हैं तो वहीं जुलाई महीने में क्या रहेगा खास चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । जुलाई 2025 का महीना भारतीय संस्कृति ओर सनातन धर्म के कई महत्वपूर्ण त्योहारों और व्रतों से भरा हुआ है। इस माह में देवशयनी एकादशी, कावड़ यात्रा और नाग पंचमी जैसे प्रमुख उत्सव मनाए जाएंगे। भारतीय सनातन धर्म में हर तिथि का अपना महत्व होता है और यह हमें सत्य पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

जैसा की आप सभी को सर्वविदित है कि भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। 

शायद यही कारण है कि प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। और कुछ भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। 

क्यों खास है जुलाई 2025 का महीना

जुलाई 2025 का महीना इस बार कई मामलों महत्वपूर्ण त्योहारों ओर पर्वों की सौगात लेकर आ रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण देवशयनी एकादशी, कावड़ यात्रा और नाग पंचमी प्रमुख हैं। इसके अलावा, जुलाई 2025 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी के लिए निम्न सूचि देखें।

जुलाई 2025 मास के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

03 जुलाई – गुरुवार – दुर्गाष्टमी व्रत।

04 जुलाई – शुक्रवार – भड़ली नवमी।

06 जुलाई – रविवार – देवशयनी एकादशी।

08 जुलाई – मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत। जया पार्वती व्रत।

10 जुलाई – गुरुवार – पूर्णिमा व्रत।

11 जुलाई – शुक्रवार – कावड़ यात्रा शुरू।

12 जुलाई – शनिवार – जया पार्वती व्रत।

14 जुलाई – सोमवार – संकष्टी गणेश चतुर्थी।

15 जुलाई – मंगलवार – नाग पंचमी राजस्थान में।

16 जुलाई – बुधवार – कर्क संक्रांति सायं 5 बजकर 5 मिनट।

17 जुलाई – गुरुवार – कालाष्टमी।

21 जुलाई – मंगलवार – रोहिणी व्रत। कामिका एकादशी।

22 जुलाई – मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत।

23 जुलाई – बुधवार – मासिक शिवरात्रि।

24 जुलाई – गुरुवार – हरियाली अमावस्या।

26 जुलाई – शनिवार – सिंधारा।

27 जुलाई – रविवार – हरियाली श्रावणी तीज।

28 जुलाई – सोमवार – वरद चतुर्थी।

29 जुलाई – मंगलवार – नाग पंचमी।

30 जुलाई – बुधवार – श्री कल्की जयन्ती।

31 जुलाई – गुरुवार – श्री तुलसीदास जयंती।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵