back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्राइम थ्रिलर पसंद है? नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये क्राइम थ्रिलर मूवी OTT पर हैं मौजूद, वीकेंड पर उठाइए फायदा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गई है। ऐसे में आज हम आपके लिए पेश कर रहे हैं नवाजुद्दीन की सात ऐसी फिल्मों की सूची, जो क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और दर्शकों को अपनी डरावनी-हास्य मिश्रित कहानी से बांधे रखा है।

इसी बीच, अगर आप वीकेंड पर ओटीटी पर कुछ दमदार क्राइम थ्रिलर देखने का मूड बना रहे हैं, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये चुनिंदा फिल्मों को देखना बिल्कुल मिस न करें।

फिल्म रमन राघव 2.0 (Raman Raghav 2.0)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म रामन राघव 2.0 2016 में रिलीज़ हुई थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाज के साथ विक्की कौशल और शोभिता धुलिपाला ने लीड रोल निभाए थे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की थ्रिलर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2012 में रिलीज़ हुई थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, पीयूष मिश्रा, विनीत कुमार सिंह, पंकज त्रिपाठी और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

फिल्म बदलापुर (Badlapur)

2015 में रिलीज़ हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म बदलापुर को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था। फिल्म में वरुण धवन, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, यामी गौतम और दिव्या दत्ता लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।

फिल्म रात अकेली है (Raat Akeli hain)

2020 में रिलीज़ हुई रात अकेली है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर हनी त्रेहान की इस फिल्म में राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी और निशांत दहिया लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

फिल्म तलाश (Talaash)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म तलाश 2012 में रिलीज़ हुई थी। डायरेक्टर रीमा कागती की इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, राजकुमार राव और शेरनाज पटेल लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

फिल्म कहानी (kahani)

2012 में रिलीज़ हुई डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म कहानी सस्पेंस से भरपूर है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में विद्या बालन, परमब्रत चटर्जी, इंद्रनील सेनगुप्ता और सास्वत चटर्जी लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

फिल्म मॉम (mom)

2017 में रिलीज़ हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मॉम में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर रवि उद्यावर हैं। इसमें सजल अली, अदनान सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...