back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Navratri Special Aarti: नवरात्रि का चौथा दिन करें मां कूष्मांडा की आरती, पूरी होंगी सभी मुरादें

नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा की पूआज अर्चना होती हैं।आज के दिन आपको माता की आरती करके उन्हें प्रसन्न करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही खास और शुभ माना जाता है।इस दौरान माता रानी के 9 रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए जातक व्रत भी रखते है। इस दौरान माता रानी की अच्छे से पूजा अर्चना की जाती है। वहीं नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा की विशेष पूजा और आरती का खास ख्याल रखा जाता है। देवी कूष्मांडा रिद्धि-सिद्धि को देने वाली मां है। मां दुर्गा का ये स्वरूप अपने भक्त को आर्थिक ऊंचाईयों पर ले जाने में निरन्तर सहयोग करने वाला है। इस लिए आपको उनका अच्छे से सिंगार करके उनकी अर्चना करनी चाहिए ताकि माता खुश होकर आशीर्वाद प्रदान कर सके।  

मां कूष्मांडा की आरती 

कूष्मांडा जय जग सुखदानी।

मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।

शाकंबरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे ।

भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।

स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।

सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।

पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

माँ के मन में ममता भारी।

क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।

दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।

मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।

भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

मां कूष्मांडा की पूजा विधि 

माता की पूजा के लिए सबसे पहले उठ कर स्न्नान करके पीला वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता की पूजा के लिए पूजा सामग्री लें। और फिर अपनी पूजा शुरू करें। पूजा की देवी को पंचामृत से स्नान करवाएं।इसके बाद माता रानी के सामने देशी घी का दीपक जलाएं। फिर माता रानी को पीला फूल और कुमकुम अर्पित करें।फिर फल और मिठाई और मालपुआ का भोग लगाएं। मां को मालपुआ बहुत पसंद है, इसलिए पूजा में मालपुआ का जरूर चढ़ाएं। इस दौरान माता का नाम लेते हुए उनके मंत्रों का भी जाप करें। फिर फल और मिठाई का भोग भी लगाएं। इसके बाद आरती के साथ माता रानी की पूजा पूरी करें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...