back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए: मलाला यूसुफजई

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चल रहे हिजाब विवाद के बारे में बोलते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता और शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि महिलाओं के कम या ज्यादा पहनने पर हमेशा लोगों को आपत्ति बनी रहती है। मलाला ने ट्विटर पर भारत के राज्य कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बारे में बात की, जहां हिजाब पहनने वाले मुस्लिम छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक जा रहा है। मलाला ने कहा कि लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है। कार्यकर्ता ने फैसले के खिलाफ बात की और भारतीय नेताओं से मुस्लिम महिलाओं को निशाना ना बनाने का आग्रह किया। मलाला ने ट्वीट में कहा कि कॉलेज हमें पढ़ाई और हिजाब के बीच चयन करने के लिए मजबूर कर रहा है। लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

5 की जगह 4?’ रिक्शावाले वाले बयान पर बवाल, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ‘मियां’ वाली टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने गुरुवार (29 जनवरी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵