back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाग पंचमी पर शिव को अर्पित करें ये 7 चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूर्ण

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जातक की मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं। क्‍योंकि इन वस्‍तुओं को चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्‍न होते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है। इस वर्ष नाग पंचमी 29 जुलाई को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग और नाग देवता की पूजा करने से न केवल सुख-समृद्धि प्राप्त होती है, बल्कि मनचाही इच्छाएं भी पूरी होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन यदि शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित की जाएं, तो अति शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें, नाग पंचमी पर शिवलिंग पर कौन-कौन सी 7 चीजें चढ़ाना शुभ माना गया है।

1. जल : नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। तांबे के लोटे से जलाभिषेक करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसा करने से सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

2. कच्चा दूध : इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। यह भय से मुक्ति और कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। दूध अर्पित करते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप शुभ फलदायी होता है।

3. शहद : नाग पंचमी पर शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

4. बेलपत्र : भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। नाग पंचमी पर बेलपत्र अर्पित करने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है और आर्थिक कठिनाइयां दूर होती हैं।

5. धतूरा : शिवजी को धतूरा अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

6. चंदन : नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को चंदन से त्रिपुंड लगाना चाहिए। इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

7. अक्षत और पुष्प : अक्षत (चावल) और पुष्प चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Maha Shivaratri 2026: संतान सुख की कामना है? आज महाशिवरात्रि के दिन ये काम करने से पूरी हो सकती है मनोकामना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन दंपतियों...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...