back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के सुंजवां आतंकी हमले का मामला एनआईए को सौंपा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को सीआईएसएफ की बस पर सुंजवां आतंकी हमले से संबंधित मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया। एनआईए एक नया मामला दर्ज करेगी और जम्मू-कश्मीर पुलिस से जांच अपने हाथ में लेगी। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 15 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही सीआईएसएफ की बस पर हमला किया था, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई थी और अन्य घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को जम्मू के सांबा क्षेत्र के दौरे से ठीक दो दिन पहले सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन में दो आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को ग्रेनेड फेंकते और सीआईएसएफ की बस पर फायरिंग करते हुए दिखाया गया। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड के सूत्रों के अनुसार, दो आतंकवादियों को प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक आतंकी हमले को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी और वे भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद से लैस थे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵