back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के क्या है नियम? जिसका रखना होता है हर किसी को ध्‍यान

उड़ीसा के पुरी की प्रसिद्ध रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक जाती है, इस यात्रा में हर व्यक्ति को रथ खींचने का अवसर मिलता है जाने इसके पीछे के नियम के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उड़ीसा के पुरी की प्रसिद्ध रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्रा जो आनेवाले 27 जून से शुरू हो रही है, जो 5 जुलाई को समाप्त होगी। इसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने वाले है। क्योंकि मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा रथ खींचने वाले भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी इस साल रथ यात्रा में शामिल होना चाहते है तो जाने रथ खींचने से जुड़े नियम के बारे में। 

बता दे, जगन्नाथ मंदिर की यह रथयात्रा गुंडीचा मंदिर तक जाती है, जिसमें हर व्यक्ति भाग लेता है जिसके लिए उसे कुछ कदमों तक ही रथ खींचने की अनुमति होती है। ऐसे में अगर आप भी इस साल रथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको रथ खींचने से जुड़े नियम जानना जरूरी है। 

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने का क्या है नियम – 

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए हर जाति, पंत, प्रांत या देश के लोग खींच सकते हैं, यानी इस रथ को खींचने को लेकर कोई अलग से नियम नहीं है, प्रभु की नजरों में सभी भक्त एक समान है। हा इस यात्रा में तीनों रथों को क्रम से भक्त रस्सी से खींचते हैं, क्योंकि माना जाता है कि रथ खींचने वाला व्यक्ति जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है। 

कैसा होता है रथ – 

बता दें कि, इस यात्रा में तीन रथ शामिल होते है, जिसमें भगवान जगन्नाथ के रथ को को ‘नंदीघोष’, बलराम जी के रथ को ‘तालध्वज’ और बहल सुभद्रा के रथ को को ‘दर्पदलन पद्म’ रथ कहा जाता है। जिसमें भगवान जगन्नाथ का रथ 45 फीट ऊंचा और 16 पहिए होते हैं, बलराम जी का रथ 43 फीट ऊंचा 14 पहिए वाला होता है.जबकि, देवी सुभद्रा का रथ 42 फीट ऊंचा होता है और इसमें 12 पहिए होते हैं। 

यह रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक जाती है, 

यह रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक जाती है. इस यात्रा में हर व्यक्ति को रथ खींचने का अवसर मिलता है, लेकिन कुछ कदमों तक ही रथ खींचने की अनुमति होती है। किसी भी धर्म, जाति, प्रांत या देश का व्यक्ति रख खींच सकता है। ऐसा इसलिए होता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रथ खींचने का मौका मिल सके। यदि आप रख को नहीं खींच पाते हैं, तो भी कोई समस्या नहीं है। इस रथ यात्रा में पूरे भक्तिभाव से शामिल होने पर ही हजारों यज्ञों के बराबर आपको पुण्‍य मिल जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जगन्नाथ मंदिर में बनते हैं तीन अनोखे प्रसाद, एक दिलाता है मोक्ष, जानिए कैसे तैयार होते हैं ये दिव्य भोग

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत के ओडिशा राज्य में स्थित पुरी का प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर न केवल अपनी भव्य रथ यात्रा...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...