back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंगलवार व्रत रखने पर क्या खाएं और किन बातों का रखें ध्यान ? जानिए इससे जुड़े जरूरी नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस भी व्यक्ति पर हनुमान जी कृपा बरसती है, उसके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही मंगलवार के दिन व्रत रखने का भी विशेष महत्व माना गया है। तो चलिए जानते हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार को व्रत रखता है और विधिपूर्वक पूजा करता है, उस पर बजरंगबली की विशेष कृपा होती है। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मंगलवार व्रत के दौरान भोजन और पूजा से जुड़े कुछ जरूरी नियम।

इन बातें का रखें ध्‍यान :-

– मंगलवार व्रत में सिर्फ एक बार भोजन करना उचित माना जाता है और वह भी शाम के समय।

– इस दिन काले और सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें, लाल रंग शुभ माना जाता है।

– व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्यक होता है।

पूजा विधि :-

– सुबह स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें।

– पास के हनुमान मंदिर जाएं और परिक्रमा करें।

– यदि रास्ते में बंदर दिखें, तो उन्हें कुछ खिलाएं, यह पुण्यकारी माना जाता है।

– हनुमान जी की पूजा में लाल फूल, लाल फल और पान अर्पित करें।

– भोग में बूंदी या बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

– हनुमान चालीसा का पाठ करें और श्रीराम नाम का जाप करें। 

मान्‍यता है कि इस विधि से व्रत करने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं, विशेषकर करियर से जुड़ी समस्याएं। मंगलवार का व्रत मुख्य रूप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। यह व्रत साहस, स्वास्थ्य और संकटों से मुक्ति के लिए फलदायी माना जाता है। कुंडली में मंगल दोष को शांत करने के लिए भी यह व्रत किया जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵