back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज गंगा दशहरा पर इन उपायों से होगी हर मनोकामना पूर्ण, जानें क्या करें और क्या नही ?

आज 5 जून का दिन बहुत खास है इस दिन गंगा दशहरा का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के इस मौके पर इन उपायों को करने से मां गंगा की कृपा से हर मनोकामना शीघ्र पूरी होती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर साल ज्येष्ठ माह के शु्क्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़नेवाली गंगा दशहरा का पर्व जिस दिन मां गंगा ने धरती पर अवतार लिया, आज 5 जून के इस खास दिन पर गंगा दशहरा का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन धार्मिक दृष्‍टि से लोग पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं मान्यता है इस दिन मां गंगा के नदी में स्नान करने के साथ ही कुछ खास उपायों को करने से मां गंगा की कृपा के साथ-साथ, हर मनोकामना जल्दी पूरी होती है। आइए जानते है उन उपायों के बारे में ।

गंगा दशहरा का पर्व

गंगा दशहरा का पर्व हर साल के ज्येष्ठ माह के शु्क्ल पक्ष की दशमी तिथि पर आता है धार्मिक मान्यता अनुसार, इस खास दिन पर मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थी। इसलिए इस दिन किए गए उपायों से आपके जीवन में उन्नति प्राप्त होती है। 

गंगा दशहरा के उपाय 

गंगा दशहरा दिन किए जाने वाले उपाय में सबसे पहले गंगा नदी में स्नान करने या किसी पवित्र नदीं में स्नान करने का विधान है इस दिन गंगा स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। 

गंगा दशहरा के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। 

गंगा दशहरा के दिन किसी जरूरतमंद को जरूरत की चीजें दान करने से जैसें,

पानी, घड़ा, छाता, जूते-चप्पल, कपड़ों का दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन किए गए दान का दस गुना अधिक फल प्राप्त होता है.

गंगा दशहरा के दिन अगर स्नान करने गंगा नदी जाएं तो वहां के पवित्र जल को लाकर घर के हर कोने में जरुर छिड़के,इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 

गंगा दशहरा के दिन किसी जरूरतमंद या किसी ब्राह्मण को भोजन अवश्य करांए। 

गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी या किसी सरोवर तालाब के पास दीप दान करना शुभ होता है। 

इस दिन क्या ना करें

गंगा दशहरा के दिन किसी को भी पुरानी चीज दान मेंना दें। 

गंगा दशहरा के दिन काले रंग की चीजों का दान ना करें

गंगा दशहरा के दिन घर आएं जरूरतमंद को खाली हाथ वापस ना भेजें आपके पास जो भी हो वही दे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵