back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गन सेलिब्रेशन पर ICC की कड़ी नजर, फरहान बोले – धोनी और कोहली भी कर चुके हैं ऐसा

पाकिस्तानी खिलाड़ी फरहान और रऊफ के विवादित गनशॉट सेलिब्रेशन पर ICC ने जांच शुरू की है जहां फरहान ने बचाव में धोनी और कोहली का नाम लिया।भारत की शिकायत के बाद दोनों पर मैच फीस के जुर्माने की संभावना है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद मैदान पर मचे गनशॉट सेलिब्रेशन के बवाल ने नया मोड़ ले लिया है। जहां पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ पर राजनीतिक जेस्चर के आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ICC ने सुनवाई शुरू की, जहां फरहान ने अपना बचाव करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का हवाला दे डाला।

ये तो हमारी खुशी का तरीका है – फरहान

ICC की सुनवाई में फरहान ने कहा कि, उनका गनशॉट सेलिब्रेशन पूरी तरह व्यक्तिगत खुशी का इजहार था, ना कि किसी भी तरह का राजनीतिक संदेश। उन्होंने दावा किया कि,धोनी और विराट कोहली भी ऐसे सेलिब्रेशन कर चुके हैं। बतौर पठान, हमारे यहां ये जश्न का हिस्सा है। शादियों और त्योहारों में भी ऐसा होता है।

भारत ने दर्ज की थी शिकायत

भारत ने ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर फरहान और रऊफ के इशारों को उकसावे वाला और असंवेदनशील करार दिया। गौरतलब है कि फरहान ने भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक के बाद गनशॉट वाला इशारा किया, वहीं रऊफ ने विकेट के बाद ‘6-0’ का इशारा और फाइटर जेट शूट डाउन का नकल किया। जिसे हाल के पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में देखा जा रहा है।

ICC कर सकता है सख्ती

सूत्रों की मानें तो ICC इन दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% से 100% तक जुर्माना ठोक सकता है। हालांकि अभी तक किसी बैन या निलंबन की चर्चा नहीं है।

रऊफ बोले – 6-0 का क्या मतलब होता है?

सुनवाई के दौरान हारिस रऊफ ने कहा, 6-0 का क्या मतलब होता है? इसे भारत से क्यों जोड़ा जा रहा है? ICC अधिकारी भी इस इशारे का कोई स्पष्ट अर्थ नहीं बता सके। भारत ने ICC के सामने फरहान और रऊफ के जेस्चर पर आधिकारिक शिकायत दर्ज की है।ICC इन खिलाड़ियों पर मैच फीस का जुर्माना लगाने की तैयारी में है, लेकिन निलंबन की संभावना कम है।फिलहाल पूरा क्रिकेट जगत इस घटनाक्रम पर नजरें गड़ाए हुए है। भारत और पाकिस्तान की अगली टक्कर 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के फाइनल में होगी, जहां मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरफ़ माहौल गर्म है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रज की रंगभरी होली 2026: लड्डू से लठमार तक, पढ़ें 9 दिन के जश्न का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रजभूमि में होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीला, प्रेम और परंपरा का नौ दिनों तक चलने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...