back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कब है वट सावित्री पूर्णिमा ? 10 या 11 जून जानें सारी जानकारी

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है, ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत किया जाता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है, जिसमें हर बार की ही तरह इस बार भी ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। उत्तर भारत में यह व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत का व्रत किया जाता है, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर रखा जाता है। लेकिन वहीं इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि दो दिन लग रही है ऐसे में इस व्रत को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है आइए जानते है कब है वट सावित्री व्रत ?

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत इस बार 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर होगी। जिसका समापन अगले दिन यानी 11 जून को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि का व्रत 10 जून को करना सही माना जा रहा है। 

वट सावित्री पूर्णिमा पूजा विधि

वट सावित्री पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाएं पूजा के लिए बांस की दो टोकरियां लेकर जिसमें एक में सात प्रकार के अनाज, कपड़े के दो टुकड़ों से ढक कर रखा जाता है। तो दूसरी टोकरी में मां सावित्री की प्रतिमा रखकर धूप, दीप, अक्षत, कुमकुम, मौली आदि से पूजा की जाती है। पूजा के दौरान वट वृक्ष पर रोली, कुमकुम, हल्दी, लगाने के साथ ही कच्चा सूत से लपेटकर वट वृक्ष की 7, 11 या फिर 21 बार परिक्रमा कर पूजा की जाती है। इसके साथ ही दीपक भी जलाया जाता है इसके बाद महिलाओं को सावित्री और सत्यवान की कथा सुननी चाहिए। महिलाओं को सावित्री और सत्यवान की कथा सुननी चाहिए।

वट सावित्री की कथा 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, राजा अश्वपति और उनकी पत्नी मालवी की पुत्री का विवाह एक साधारण युवक सत्यवान के साथ हुआ जिसका नाम सावित्री था। चूकिं, सावित्री को पता था सत्यवान की उम्र ज्यादा नही है इसलिए वह हमेशा ही अपने पति की रक्षा के लिए प्रार्थना करती रहती थी। एक दिन जंगल में लकड़ी काटते समय सत्यवान गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। और यमराज प्राण लेने आए तो सावित्री ने यमराज का पीछा किया जिसका पीछा करते-करते वे यमलोक पहुंच गई और आख्रिरकार यमराज से अपने पति के प्राण वापस पाने के साथ अपने लिए अखंड सुहाग के साथ पुत्रपौत्र का आशीर्वादपाई ।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵