back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार नर्मदा-पार-तापी नदी जोड़ो परियोजना को श्वेत पत्र पर लिख करे रद्द: कांग्रेस

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार से नर्मदा-पार-तापी नदी जोड़ो परियोजना रोकने को कहा है। कांग्रेस ने गुजरात में इस परियोजना को चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि, यह परियोजना आदिवासियों के हितों के विरूद्ध है और इसको स्थगित न करने के बजाए पूरी तरह से रद्द किए जाने की मांग की है। कांग्रेस ने परियोजना के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ संयुक्त बुधवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि, परियोजना के खिलाफ एक जन आंदोलन चला क्योंकि भाजपा ने जो गलतियां की हैं। नर्मदा का पानी 18 लाख हेक्टेयर में पहुंचना चाहिए। लेकिन न आज कच्छ में पहुंचा है और न ही नार्थ में पहुंचा है। नर्मदा पार तापी नदी परियोजना आई, इन्होंने ऐलान किया जिससे जंगल का भी काफी नुकसान होने वाला है, आदिवासी भाइयों को तय पैसा नहीं मिल सका है। कांग्रेस की सरकार में आदिवासीयों का वन सम्पति पर अधिकार का कानून बना। कांग्रेस ने मांग की है कि, इस परियोजना को स्थगित नहीं बल्कि श्वेत पत्र पर लिख इसे रद्द किए जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस विधायक अनंत पटेल ने कहा कि जब तक केंद्र परियोजना को रद्द करने का निर्देश जारी नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दरअसल गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों के कड़े विरोध के बाद तापी नर्मदा नदी संपर्क परियोजना पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵