back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 25.24 करोड़ हुए

वाशिंगटन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 25.24 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50.8 लाख हो गई है। वहीं 7.41 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए। शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और कुल टीके की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 252,445,139, 5,087,398 और 7,412,265,893 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, 46,976,314 मामलों और 761,715 मौतों के साथ अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 34,414,186 मामलों के साथ दूसरे और ब्राजील 21,939,196 संक्रमणों के साथ तीसरे स्थान पर है। 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (9,534,544), रूस (8,843,238), तुर्की (8,365,929), फ्रांस (7,362,807), ईरान (6,027,269), अर्जेंटीना (5,302,445), स्पेन (5,042,803), कोलंबिया (5,024,263) हैं। , इटली (4,835,435), जर्मनी (4,974,433), इंडोनेशिया (4,249,758), मैक्सिको (3,834,815), यूक्रेन (3,328,934) और पोलैंड (3,175,769) हैं। इस महामारी की वजह से , जिन देशों में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, उसमें ब्राजील (610,491), भारत (462,690), मैक्सिको (290,374), रूस (248,203), पेरू (200,532), इंडोनेशिया (143,608), यूके (143,116), इटली (132,618) कोलंबिया (127,680), ईरान (127,918), फ्रांस (119,069) और अर्जेंटीना (116,209) शामिल हैं। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵