back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गीता धार्मिक किताब नहीं बल्कि दर्शन शास्त्र – राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष सयैद शेहजादी

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने नए शिक्षण सत्र से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के सिलेबस में भगवद गीता को जोड़ने का फैसले पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की कार्यवाहक अध्य्क्ष सैयद शहजादी ने स्कूलों में गीता पढ़ाई जाने को सही ठहराते हुए कहा है कि भगवत गीता धार्मिक किताब नहीं बल्कि दर्शन शास्त्र है। आयोग के मुताबिक, हालांकि अभी तक आयोग के पास इस मसले पर कहीं से कोई आपत्ति दर्ज नहीं की कराई गई है, इसलिए हम पहले से कोई कदम नहीं उठा सकते। उन्होंने आगे कहा कि, गीता के अलावा अन्य धर्म की किताबों को पढ़ाने पर उस जगह की जनता तय करे, हम इसपर कुछ नहीं कह सकते। देश एक भावना से नहीं चलता। सबके अपने अपने इसपर विचार हैं। दरअसल सरकार ने इस फैसले के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कक्षा छठवीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा फैल गई, यहां गुस्साई भीड़ ने करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया है। हिंसा में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई है, इसपर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। हिंसा में मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सयैद शेहजादी ने बताया कि, हम मुख्य सचिव को नोटिस भेज कर रिपोर्ट मांगेंगे और आयोग के सदस्य जल्द घटनास्थल का दौरा करने पर भी विचार कर रहा है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵