back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रैफिकिंग का शिकार हुईं झारखंड की चार लड़कियों को राष्ट्रीय बाल संरक्षण में एक दिन के लिए मिलेगी निर्णायक भूमिका

रांची, 22 नवंबर (आईएएनएस)। ट्रैफिकिंग का शिकार हुईं झारखंड की चार लड़कियों के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में एक दिन के लिए अध्यक्ष और सदस्य की भूमिका दी जायेगी। उनके सामने बाल संरक्षण से जुड़े मामले भी रखे जायेंगे और इनपर फैसला सुनाने का अधिकार भी इन लड़कियों को मिलेगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यह घोषणा रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार के दौरान की। सेमिनार में झारखंड की इन चार लड़कियां ने भी शिरकत की। झारखंड से ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने के लिए अभियान चलानेवाली स्वयंसेवी संस्था बीकेएस के सचिव संजय मिश्र ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्रैफिकरों के कब्जे से मुक्त होकर नये हौसले के साथ खड़ी होनेवाली झारखंड की बेटियों की सराहना की। झारखंड की जिन चार लड़कियों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में एक दिन की निर्णायक भूमिका के लिए चुना गया है, उनमें बसंती कच्छप, शशि शानी सुंडी, प्रतिमा कुमारी और देवंती कुमारी शामिल हैं। ये चारों कम उम्र में ही ट्रैफिकर्स का शिकार हुई थीं। उन्होंने कई कड़वे अनुभव झेले। बाद में इन चारों लड़कियों को ट्रैफिकर्स के चंगुल से मुक्त करा कर सिक्योरिटी गार्डस की ट्रेनिंग दी गयी। ट्रेनिंग के बाद अब ये सभी लड़कियां सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की नौकरी कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन चारों लड़कियों को मंत्रालय में एक दिन के भोज पर भी न्योता दिया है। नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार में झारखंड से शामिल हुए प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष झारखंड से लगातार हो रही ट्रैफिकिंग की समस्याओं से अवगत कराया। इसपर श्रीमती ईरानी ने कहा कि सरकार ट्रैफिकिंग रोकने के कानूनों को हर हाल में सख्ती से लागू करायेगी। इस दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सहित अनेक लोग उपस्थित थे। –आईएएनएस एसएनसी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵