back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवराज सरकार को पूर्व मंत्री की हिदायत, बुलडोजर चलाने की बजाय शराब बिक्री रोकें

भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक अजय विश्नोई अपनी बेबाक बयानी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए सरकार को हिदायत दे डाली है कि बुलडोजर चलाने के बजाय शराब की बिक्री रोकें। विश्नोई की इस बेबाक बयानी को कांग्रेस ने भी सराहा है। विश्नोई ने सेामवार केा एक ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश को यदि उत्तरप्रदेश का अनुसरण करना है तो गांव-गांव बिक रही शराब को रोकें। बुलडोजर के मुकाबले ज्यादा समर्थन मिलेगा, ज्यादा वोट मिलेंगे। ज्ञात हो कि राज्य में बीते कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त और अतिक्रमण करने वालों के निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है। ऐसे में विश्नोई के इस ट्वीट के आने के कई मायने खोजे जा रहे हैं। विश्नोई के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने लिखा है, प्रदेश के पूर्व मंत्री की साफगोई को सलाम। उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकारा कि प्रदेश में शिवराज सरकार में आज गांव-गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। बिश्नोई द्वारा वोट को लेकर कही गई बात पर तंज कसते हुए सलूजा ने लिखा, यह भी खुलासा किया कि सरकार के अभियान सिर्फ वोट प्राप्ति के लिये ही है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...