back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में कोयले के अवैध धंधे को लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल ने सरकार पर बोला हमला, कहा-लूट में सब हैं शामिल

रांची, 4 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के धनबाद कोयलांचल में कोयले के अवैध खनन और तस्करी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोयले की संगठित लूट को राज्य सरकार और प्रशासन का संरक्षण हासिल है। कई बार तो ऐसा लगता है कि राज्य में लुटेरों की ही सरकार चल रही है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं के एक दल ने गुरुवार को धनबाद के निरसा और बलियापुर में उन खदानों का दौरा किया, जहां पिछले दिनों अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी थी। मरांडी ने कहा कि इन इलाकों के दौरे से यह जमीनी सच्चाई सामने आ गयी है कि प्रशासन और माफिया मिलकर बीसीसीएल और इसीएल की खदानों से बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध माइनिंग करा रहे हैं। जहां कोयला कंपनियों को अरबों का नुकसान हो रहा है, वहीं इस लूट में प्रशासन के अधिकारी भी बराबर के हिस्सेदार हैं। अवैध तरीके से निकाले जाने वाले कोयले की हर बोरी पर प्रशासन और माफिया ने 80 रुपये का रेट फिक्स कर रखा है। अवैध माइनिंग के चलते खदानों में सुरंगें बन गयी हैं, जहां आये रोज होने वाले हादसों में गरीब मजदूरों की जान जा रही है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि कोयले की इस संगठित लूट की सीबीआई जांच करायी जानी चाहिए। मरांडी ने कहा कि निरसा और बलियापुर स्थित खदानों में चाल धंसने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में प्रशासन का कहना है कि वे कोयला चुनने गये थे। प्रशासन इलाके में चल रहे अवैध खनन पर पर्दा डालना चाहता है। हकीकत यह है कि पुलिस-प्रशासन के एक-एक अधिकारी माफिया से मिले हुए हैं। प्रशासन खदान की चाल धंसने से मरने वालों की संख्या मात्र पांच बता रहा है, जबकि इससे कहीं अधिक संख्या में लोग मारे गये हैं। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी भी दी है। धनबाद के गोपीनाथपुर, कापासारा एवं दहीबाड़ी का दौरा करने वाले भाजपा के दल में धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी शामिल थे। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵