back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में कांस्टेबल ने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का किया यौन शोषण, गर्भपात के लिए पैसे दिए

दक्षिण कन्नड़, 27 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई। बच्ची के पिता ने दक्षिण कन्नड़ के कदबा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी पुलिस कांस्टेबल लापता हो गया है। नाबालिग लड़की ने दो साल पहले कदबा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल मामले को लेकर लड़की से बातचीत करने उसके घर जाने लगा। पीड़िता के पिता ने शिकायत में उल्लेख किया है कि वह समन देने के बहाने उसके घर जाता था। आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता से वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा और उसका यौन शोषण करता रहा। शिकायत में कहा गया है कि जब लड़की साढ़े पांच महीने की गर्भवती हो गई, तब उसके माता-पिता को इस बारे में पता चला और उसने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने लड़की से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसने उसके माता-पिता से गर्भपात कराने के लिए कहा और इसके लिए पैसे देने का वादा किया। पिता की शिकायत में कहा गया है कि अब लड़की और उसकी मां 18 सितंबर से लापता हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने उन्हें 35,000 रुपये डिजिटल ट्रांसफर किया और उन्होंने बेटी का गर्भपात कराया। इसके बाद आरोपी बेटी और मां को अपने साथ ले गया। बेटी-मां ने शिकायतकर्ता को सूचित किया कि उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है। पिता ने पुलिस से आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और यह भी पता लगाने को कहा है कि उसकी बेटी और पत्नी को कहां रखा गया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से भी की है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵