back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Friday Mantra: शुक्रवार को करें इन विशेष मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा फल

आज के दौर में व्यक्ति अनेक परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मन को शांत और जीवन में इच्छानुसार फल पाने के लिए किसी विशेष मंत्र का जाप करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय धार्मिक मान्यता के अनुसार दैवीय शक्तियों की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं को पूज्य देवता माना जाता है और विभिन्न शक्तियों के रूप में उनकी पूजा की जाती है। आज के दौर में व्यक्ति अनेक परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मन को शांत और जीवन में इच्छानुसार फल पाने के लिए किसी विशेष मंत्र का जाप करें।

शुक्रवार के दिन शुक्र के अशुभ गोचर के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि झूठे मुंह कभी भी मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से साकारात्मक फल प्राप्त नहीं होते हैं। शुक्र देवता की कृपा से कला, शिल्प, सौंदर्य, बौद्धिक समृद्धि, प्रभाव, ज्ञान प्राप्त होता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह भी नियंत्रण में होता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन मंत्रों के जाप से मन की इच्छा पूर्ण होती है।

शुक्र देव बीज मन्त्र: ” ॐ द्राम द्रीम द्रौम सः शुक्राय नमः “

इस मंत्र का जाप हर शुक्रवार 11 बार करना चाहिए। ऐसा करने बेहद ही शुभ माना गया है। इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शुक्र देव गायत्री मन्त्र: ” ॐ शुक्राय विद्महे , शुक्लाम्बर – धरः , धीमहि तन्न: शुक्र प्रचोदयात “

शुक्रदेव के गायत्री मन्त्र का जाप करने से मनुष्य के जीवन में धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है।

शुक्र देव  ध्यान मन्त्र : ” दैत्यानां गुरु : तद्वत श्वेत – वर्णः चतुर्भुजः ! दंडी च वरदः कार्यः साक्ष – सूत्र – कमंड – लु:

इस मंत्र का जाप हर शुक्रवार करने से मनुष्य को आंतरिक शांति मिलती है। इसके साथ ही मानसिक रोग से भी छुटकारा मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵