back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra: पाना चाहते हैं विष्णु भगवान की कृपा तो इन मंत्रों का जरूर करें जाप, भगवान होंगे जल्दी प्रसन्न

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आपको गुरुवार के दिन उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप करना चाहिए।और पूरी विधि अनुसार भगवान की पूजा अर्चना करना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।9May 2024। गुरुवार का व्रत करने का बहुत महत्व है। इस दिन व्रत करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपको मन मुताबिक वरदान देते हैं। आज के दिन आपको पीला वस्त्र पहनकर ही पूजा करना चाहिए। और भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए।

इस प्रकार करें पूजा अर्चना

गुरुवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और भगवान के मंदिर में जाकर उनके व्रत का संकल्प लेना चाहिए व्रत के संकल्प लेने के बाद आप उनकी पूजा के लिए पीला फूल, पीला लड्डू और पीला वस्त्र लाकर उन्हें अर्पित करें। इसके बाद धूपबत्ती दीपक जलाए।इसके बाद भगवान विष्णु के व्रत कथा का पाठ करें। और भगवान को भोग लगाकर उनकी आरती करके पूजा को समाप्त करें। आपको अपनी पूजा सफल बनाने के लिए कुछ चीजों का भी दान करना चाहिए। जैसे केला, पीली दाल, गुड़, पीले वस्त्र, लड्डू आदि।

इन लोगों को जरूर रखना चाहिए गुरुवार का व्रत

जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह काफी कमजोर स्थिति में चल रहे हैं उनको यह गुरुवार का व्रत जरूर रखना चाहिए।

धनु और मीन राशि वाले जातक अगर यह व्रत रखते हैं तो उनको काफी लाभ होता है और वैवाहिक जीवन सुखद बीतता है।

अगर किसी की शादी में बाधा आ रही है तो उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए।ऐसा करने से जल्दी विवाह होता है।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Aamlaki Ekadashi: आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्‍न, सारे दुख होंगे दूर, जाने तिथि व पूजा विधि

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सनातन परंपरा में एकादशी व्रत को सभी व्रतों से बड़ा और खास माना जाता है। खासकर फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...