back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra: विष्णु भगवान की पूजा करते समय इन इन मंत्रों को भी करें शामिल, पूरी होगी हर इच्छा

Vishnu Dev: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। आज के दिन आप पूजा करते समय मंत्रों का जाप करें और भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।16 May 2024। भगवान विष्णु के अनेकों नाम हैं। हर नाम का अलग-अलग अर्थ है आप भगवान को किसी भी नाम से पुकारे लेकिन बस उनका स्मरण करें। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है आज का दिन उन पर समर्पित है। इसलिए आज के दिन आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए

भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप मंदिर जाएं जहां विष्णु भगवान की मूर्ति स्थापित हो। वहां जाकर गुड़, चना और पीले वस्त्र भगवान को चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान काफी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही आज के दिन आप केले का भी पूजा कर सकते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है।

पूजा विधि

गुरुवार का व्रत रख रहे हैं तो इस व्रत की पूजा विधि आपको पता होनी चाहिए। सबसे पहले आप प्रातः काल उठ जाएं। अच्छे से स्नान ध्यान करके भगवान की प्रार्थना करें और उनका स्नान करके वस्त्र फूल माला और तिलक लगाए। इसके बाद भगवान विष्णु के व्रत कथा का पाठ करें। और भगवान को भोग लगाकर उनकी आरती करके पूजा को समाप्त करें। आपको अपनी पूजा सफल बनाने के लिए कुछ चीजों का भी दान करना चाहिए। जैसे केला, पीली दाल, गुड़, पीले वस्त्र, लड्डू आदि।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Guruwar Mantra: गुरुवार को इस प्रकार प्रसन्न करें विष्णु भगवान को अर्पित करें ये चीजें, मंत्रों का भी करें उच्चारण

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही उपयोगी माना गया है आज के दिन...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵