back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस में चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मिस्त्री ने रिटर्निग अफसरों की सूची सोनिया को भेजी

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए इलेक्शन अथॉरिटी के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की सूची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंजूरी के लिए भेज दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने दस शर्तो के साथ सोमवार से ही सभी राज्यों में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है, जो 31 मार्च तक चलेगी। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को देखते हुए इसे अहम माना जा रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद इस संबंध में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि 1 नवंबर से पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू की जाएगी। इसके बाद 1 से 31 अप्रैल 2022 तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जा सकेगा। 21 अगस्त से 21 सितंबर तक पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। वहीं, सीडब्ल्यूसी सदस्यों का चुनाव 31 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। फिलहाल इसी प्रक्रिया के मुताबिक, कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव के लिए रिटर्निग अधिकारियों (पीआरओ और एपीआरओ) की सूची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंजूरी के लिए भेज दी है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों के लिए एक पीआरओ और 2 एपीआरओ की नियुक्त की जाएगी। कांग्रेस के संविधान के मुताबिक, पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव की तारीख सीडब्ल्यूसी तय करती है, जोकि बीते 16 अक्टूबर को हुई सीडब्ल्यूसी में 21 अगस्त से 21 सितंबर तय की गई है। फिर एक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया जाता है। इसी प्रक्रिया पर काम करने के लिए मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से मंजूरी मांगी है। कांग्रेस के संविधान के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए कोई भी पार्टी का सदस्य चुनाव लड़ सकता है। उस उम्मीदवार को पांच रुपये देकर आवेदन फॉर्म भरना होता है। प्रस्तावित नामों को तय तारीख के दिन रिटर्निग अधिकारी के सामने रखा जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए 7 दिन का समय दिया जाता है। बाकी बचे हुए नामों को रिटर्निग अधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के पास भेज देते हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य इस चुनाव में भाग लेने के लिए सक्षम होते हैं। यही सदस्य सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को भी चुनते हैं। हालांकि कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कभी भी चुनाव नहीं हुआ है, अब तक सभी कांग्रेस अध्यक्ष निर्विरोध ही चुने जाते रहे हैं। पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। फिलहाल मधुसूदन मिस्त्री की तरफ से सभी राज्य इकाइयों को कहा गया है कि अभियान में कितने सदस्य बनाए गए, इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को 31 मार्च तक देनी है। –आईएएनएस पीटीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵