back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नॉत्र्जे और रबादा जानते हैं वार्नर के आगे कैसी गेंदबाजी करनी है : पीटरसन

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि एनरिच नॉत्र्जे और कैगिसो रबादा को पता है कि उन्हें डेविड वार्नर के आगे कैसी गेंदबाजी करनी है। पीटरसन ने कहा, नॉत्र्जे और रबादा जानते हैं कि वार्नर को कैसी गेंदबाजी करनी है। मुझे लगता है कि रबादा पहले ही उन्हें चार-पांच बार आउट कर चुके हैं। वे जानते और समझते हैं कि वार्नर के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी है। मुझे आश्चर्य नहीं लगा। मेरे ख्याल से वार्नर के लिए यह काफी कठिन मैच रहा। पीटरसन ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऐसी टीम होगी जिसके खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं खेलना चाहेगा। पीटरसन ने कहा, उन्होंने कल रात सोचा होगा कि अरे नहीं, दिल्ली कैपिटल्स नहीं। रबादा और नॉत्र्जे नहीं। ये दोनों नहीं। मुझे पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोई और टीम के खिलाफ खेलाओ। ये दोनों उसे गेंदबाजी करना जानते हैं। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵