back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जाप से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, जानिए इसकी विधि

Mahamrityunjaya Mantra: भगवान शिव के सभी प्रभावशाली मंत्रों के साथ अगर आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं तो भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न होते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2024। भगवान शिव को खुश करने के लिए बहुत सारे मंत्र बताए गए हैं। लेकिन महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का बहुत प्रिय मंत्र है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति मौत पर भी जीत हासिल कर सकता है। इस मंत्र के जाप से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। और उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहती है जिसके कारण आप निरोगी रहते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का महत्त्व

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही प्रभावशाली मंत्रों में से एक है इसके जाप से ही सभी कष्टों का नाश हो जाता हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप सवा लाख बार करने से पुत्र और सफलता की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अकाल मृत्यु से भी बचाव होता है। वहीं, इस मंत्र को करते समय आपको कई बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

मंत्र उच्चारण करते समय इन बातों का रखें ध्यान

मंत्र उच्चारण करते समय गलती हो जाए तो पूरा मंत्र दोबारा से करें।

मंत्र उच्चारण करते समय भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग पर बेलपत्र अवश्य रखें इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप धीमे स्वर में करें। मंत्र जप के समय इसका उच्चारण होठों से बाहर नहीं आना चाहिए।

मंत्र का जाप हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें। और याद रहे जीतने दिन तक मंत्र का जाप करें तामसिक भोजन का ही सेवन करें।

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

महामृत्युंजय जाप का नियमित अभ्यास करने से व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है और वह स्वस्थ रहता है।

यह मंत्र भगवान शिव की कृपा को प्राप्त करने का माध्यम होता है और व्यक्ति को उनके आशीर्वाद से आयुष्य के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।

महामृत्युंजय जाप व्यक्ति को भौतिक और मानसिक रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। यह जाप शरीर की ऊर्जा को बढ़ाकर उसकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।

महामृत्युंजय जाप करने से व्यक्ति की प्राण शक्ति में वृद्धि होती है और उसकी शारीरिक तथा मानसिक क्षमता में सुधार होता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵