back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी में विध्वंस अभियान के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी में चल रहे विध्वंस अभियान के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने नोट किया कि चूंकि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले से ही सुनवाई कर रहा है और उसने इस संबंध में यथास्थिति का आदेश भी दिया है, इसलिए उसने याचिका पर सुनवाई नहीं करने का फैसला किया। बुधवार की सुबह, वकील शाहरुख आलम और अजीत पुजारी ने मामले की तत्काल सूची के लिए न्यायमूर्ति नवीन चावला के साथ ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया था। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा जुलूस के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों के दो समूहों के बीच हिंसक सांप्रदायिक झड़पें हुईं थीं। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने सुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष है। विशेष रूप से, शीर्ष अदालत ने बुधवार को शहर में कथित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा किए जा रहे विध्वंस अभियान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और मामले को एक उपयुक्त पीठ के समक्ष गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे की ओर से जहांगीरपुरी विध्वंस मामले पर प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष उल्लेख किए जाने पर और शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद, कहा कि नगर निगम ने विध्वंस अभियान को नहीं रोका है। दवे ने कहा कि सुबह शीर्ष अदालत के आदेश ने विध्वंस पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, फिर भी नगर निगम ने जहांगीरपुरी में विध्वंस अभियान को नहीं रोका। उन्होंने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि वह महासचिव से उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), एनडीएमसी मेयर और दिल्ली पुलिस आयुक्त को अदालत के आदेश के बारे में बताने के लिए कहें। दवे ने कहा, एक बार जब यह मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया जाता है, तो यह उचित नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर एक याचिका का भी उल्लेख किया, जिसमें मध्य प्रदेश के खरगोन सहित कई भाजपा शासित राज्यों में दंगों के बाद शुरू किए गए विध्वंस की वैधता पर सवाल उठाया गया है। पीठ गुरुवार को इसे जहांगीरपुरी मामले के साथ सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵