back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के बवाना के फ्लैटों का दौरा करने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार बवाना में राजीव रतन आवास योजना के तहत बने फ्लैट्स में हुए हादसे में मृतकों और उसके घायलों के परिवार वालों से मिलने के लिए बवाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हादसे के लिए पूरी तरह दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। 2013 में बनकर तैयार हुए 47000 फ्लैटों को सरकार ने योजना का नाम बदलने के कारण गरीबों को आवंटन नहीं किया, जिसके परिणामस्वरुप 60,000 रुपये में गरीबों को मिलने वाले फ्लैट आज खंडहर बन चुके हैं। चौ. अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बवाना, भलस्वा, नरेला और घोगा में बने इन फ्लैटों का रख-रखाव करने और चौकीदार नहीं बैठाने के कारण असमाजिक तत्वों ने 7 वर्षों में धीरे-धीरे इन मकानों को तोड़कर लूट लिया, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली के सीएम को हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, दिल्ली के 675 जेजे कलस्टरों में लगभग 20 लाख लोग रहते हैं। 7 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने एक भी नया फ्लैट नहीं बनवाया और जहां झुग्गी वहीं मकान का वायदा पूरी तरह खोखला साबित हुआ। दरअसल दिल्ली के बवाना इलाके में बीते शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिरने से नौ साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि, ढह गई इमारत राजीव रतन आवास योजना का हिस्सा है जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵