back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार पर लिया जाएगा फैसला : बोम्मई

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि कैबिनेट विस्तार पर अंतिम फैसला उनकी नई दिल्ली यात्रा के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा, हाईकमान को मेरे दौरे पर निर्देश देना है और यह नई दिल्ली में ही तय किया जाएगा कि कैबिनेट में फेरबदल होगा या राज्य में सिर्फ कैबिनेट विस्तार होगा। पत्रकारों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि कैबिनेट विस्तार के मामले पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले ही चर्चा हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस संबंध में बैठक कर जानकारी देंगे। बोम्मई का बयान कैबिनेट बर्थ के उम्मीदवारों के लिए निराशाजनक साबित हुआ, जिन्हें उम्मीद थी कि उगादी उत्सव (2 अप्रैल) के तुरंत बाद कैबिनेट विस्तार होगा। केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफे के साथ, कैबिनेट में पांच पद अब खाली हैं। चूंकि, चुनाव (2023) आ रहे हैं, पार्टी विस्तार के संबंध में सावधानी से चल रही है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) भर्ती घोटाले के बारे में बात करते हुए, बोम्मई ने स्पष्ट किया कि पुन: परीक्षा की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा, लेकिन हम सीआईडी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, एक बार आरोप सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने जांच सीआईडी को सौंप दी थी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया था। व्यापक जांच के निर्देश दिए गए हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...