back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शक्ति एप्प के जरिए कार्यकतार्ओं से पूछेगी कांग्रेस पंजाब सीएम का चेहरा

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शक्ति एप्प के जरिए पार्टी के कार्यकतार्ओं से पंजाब सीएम का चेहरा के बारे में जानकारी हासिल करेगी। कांग्रेस अगले 3-4 दिनों में शक्ति एप्प के जरिए कार्यकतार्ओं द्वारा चुने गए पसंदीदा चेहरे को पंजाब का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह अपनी पंजाब यात्रा के दौरान जलंधर में एलान किया था कि पंजाब में कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी और पार्टी जल्द ही इसका ऐलान करेगी। कांग्रेस पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सीएम मुख्यमंत्री का नाम ऐलान करने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम चन्नी के 100 दिन के काम को पार्टी ने चयन का आधार बनाया है। चन्नी के आक्रामक काम की वजह से कांग्रेस की स्थिति ठीक हुई है। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सीएम चेहरे को लेकर पंजाब में जंग तेज हो गई है। दोनों गुटों के नेता और कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के आगे उनका प्रस्ताव रखें इसके लिए दोनों धड़ों ने तेजी से लॉबिंग करना शुरू कर दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री पद के चेहरे की इस रेस में फिलहाल चन्नी सिद्धू से आगे नजर आ रहे हैं। चन्नी के लिए सबसे खास बात यह है कि चन्नी इस बार दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे साफ है कि पार्टी चाहती है कि उनकों शतप्रतिशत जीत हासिल हो और दोनों विधायक क्षेत्रों में पार्टी को एक दलित उम्मीदवार हासिल हो। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम और दलित वोट बैंक का गणित देखें तो वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में हैं। चन्नी न केवल विधानसभा चुनाव अपनी सीट पर जीते बल्कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को अपनी सीट से सबसे ज्यादा वोट दिलवाया। चन्नी के सहारे कांग्रेस पंजाब में 32 फीसदी दलित वोट बैंक को साध सकती है। जबकि सिद्धू जिस जाट सिख कम्युनिटी से आते हैं, उनके सिर्फ 19 फीसदी वोट हैं जिसमें अकाली दल का भी दबदबा माना जाता है। इससे पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी जनता की राय शुमारी के जरिये सीएम चेहरे का ऐलान किया था जिसके बाद आप ने भगवंत मान को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी। –आईएएनएस/ पीटीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵