back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोलीबारी मामले में कांग्रेस 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नागालैंड भेजेगी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत-म्यांमार सीमा के पास नागालैंड के मोन जिले में गोलीबारी में 14 नागरिकों और एक सैनिक के मारे जाने के बाद, कांग्रेस ने 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को नागालैंड भेजने का फैसला किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार पार्टी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नागालैंड के प्रभारी महासचिव अजॉय कुमार, सांसद गौरव गोगोई और लोकसभा एंटो एंटोनी शामिल हैं। दरअसल इस मुद्दे पर कांग्रेस ने तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए संसद परिसर में एक बैठक भी की। जिसमें करीब 16 दलों की ओर इस मुद्दे को उठाने पर सहमति बनी थी। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद मनोज झा और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, के सुरेश और गौरव गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। वहीं राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस मसले पर एक ईमानदार और खुली जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दुखद और खेदजनक है। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि सेना द्वारा आश्वासन के अनुसार उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और सच्चाई सामने आएगी। दूसरी ओर इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में सोमवार को जवाब दिये जाने के बाद विपक्षी दलों ने इस पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए वॉकआउट कर दिया था। जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) शामिल हुए। गौरतलब है कि नागालैंड सरकार ने रविवार को मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में मारे गए 14 लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के एक अधिकारी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी घोषणा की है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵