back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganesh Utsav 2023: गणेश उत्सव में अपनाएं ये उपाय ,लगाएं ये भोग , प्रसन्न होंगे गणपति बप्पा 

गणेश चतुर्थी  का पर्व  गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आप पूरे गणेश उत्सव के  दिन खास उपाय अपनाकर आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। जिससे भगवान  गणेश आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: देशभर में इन दिनों गणेश चतुर्थी का त्योहार जोरों शोरों से मनाया जा रहा है।  ऐसे में भक्त दिन-रात गणेश भगवान की पूजा आरती करने में लगे हुए हैं । कहते हैं भगवान गणेश जी  के कान में जो भी कुछ कहा जाए वह  भक्त की मुराद सुन लेते हैं। और पूरी भी करते है। लेकिन अगर आप गणेश भगवान की पूजा करते समय यह छह टोटके आजमाते हैं तो आपकी किस्मत निश्चित तौर पर बदल जाएगी।  और हमेशा उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक आप भगवान गणेश को एक-एक दिन यह प्रसाद में यह प्रसाद चढ़ाएं । गणेश भगवान निश्चित तौर पर प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।  तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से टोटके हैं। और  दस दिनों के भोग के बारे में…

गणेश उत्सव में करें 10 उपाय

गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। चतुर्थी के दिन गणेश जी का अभिषेक करने से उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। गणेश जी के अभिषेक के बाद गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ करें। शास्त्रों में गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र माना गया है। गणेश चतुर्थी के दिन इसकी स्थापना करना विशेष फलदाई होता है।  घर में इस यंत्र की स्थापना और पूजन करने से घर में किसी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती।अगर आप लंबे समय से किसी समस्या से परेशान है  तो गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को चारा खिलाएं  भगवान गणेश के मंदिर जाकर उनसे प्रार्थना करें। हाथी को चारा खिलाने के बाद आपकी  परेशानियों का अंत हो जाएगा। धन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन स्नान करने के बाद भगवान गणेश को गुड और शुद्ध घी का भोग अवश्य लगाएं।  इसके बाद इस भोग को प्रसाद को गाय को खिला दें।  यह उपाय धन संपत्ति की समस्या को दूर कर देगा। 

व्रत रखें और बप्पा को मालपुए का भोग लगाएं

किसी भी मनोकामना की पूर्ति के लिए गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश के मंदिर जाकर गुड़ की 21 गोलियां बनाएं और दूर्वा के साथ इसे चढ़ाएं, ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। विवाह में परेशानी आ रही है, तो गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखें और बप्पा को मालपुए का भोग लगाए। इससे  शीघ्र विवाह का योग बन जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक प्रतिदिन यह भोग लगाएं

गणेश चतुर्थी के पहले दिन गणपति भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं क्योंकि गणपति को मोदक बहुत पसंद है।  दूसरे दिन गणपति को बेसन का लड्डू   चढ़ाएं। गतीसरे दिन गौरी पुत्र गणेश भगवान को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।  इससे प्रेम संबंधों में मिठास आती है।  और अच्छा जीवनसाथी मिलता है। गणेश चतुर्थी के चौथे दिन गणपति भगवान को मालपुआ का भोग लगाएं।  ऐसी मान्यता है कि गणपति  के आशीर्वाद से जल्द ही घर में शहनाई बजती है।  पांचवें दिन गजानन को सूजी का हलवा का भोग चढ़ाएं।  कहते हैं इससे शत्रु शांत होते हैं।छठवें दिन भगवान गणेश को राबड़ी का भोग लगाएं।बप्पा की पूजा में नारियल जरूर रखें श्रीफल को गणपति का प्रतीक माना जाता है मानता है इससे गर्भ में नकारात्मक शक्तियां नहीं आती।आठवें दिन गणेश भगवान को पंचमेवा चढ़ाएं इससे हर बढ़ाएं दूर होती हैं।नौवे दिन गणेश पूजा के दौरान बप्पा को मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए।  इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में कभी अन्य और धन की कमी नहीं रहती गणेश जी लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं, आखिरी दिन चतुर्दशी पर गणेश भगवान की  सुबह पूजा करें फिर  उन्हें केले का प्रसाद चढ़ाएं और यह प्रसाद सभी लोगों में बांट दें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Ganesh Chaturthi 2025: ‘एंटीलिया चा राजा’ का अनंत-राधिका ने किया वेलकम, इन सेलेब्‍स ने की बप्‍पा की स्‍थापना

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी अंबानी...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵