back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली के बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षक उत्तराखंड के अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत प्रभारी महासचिव देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक में ये तय किया गया कि दिवाली के बाद सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सत्ता में आने की तैयारी में जुटी है, उसी के मद्देनजर पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस के वॉर रूम एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रदेश से जुड़े तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। खास बात ये रही कि बैठक में राजस्थान के 10 से अधिक विधायकों व नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर भाग लिया। जानकारी के मुताबिक, बैठक में चुनाव के मुद्दों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सभी पर्यवेक्षक दिवाली के बाद उत्तराखंड के शहर-गांवों में जाएंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के मुद्दे भी तय किए जा रहे हैं। हर मुसीबत के समय भाजपा की सरकार नदारद दिखती है। फिर चाहे वह कोरोना हो या फिर बाढ़। इसके अलावा महंगाई को लेकर भी लोगों में जबरदस्त रोष है। उत्तराखंड में भाजपा के नेता उसका साथ भी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस बैठक में राजस्थान के राज्यमंत्री भजनलाल जाटव, विधायक प्रशांत बैरवा, कृष्णा पूनिया, वेदप्रकाश सोलंकी, दानिश अबरार, इंद्रा मीणा समेत कई अन्य ने पर्यवेक्षक के तौर पर भाग लिया। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में आई आपदा की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों पर प्रदेश के नेताओं ने हाल ही में कांग्रेस प्रभारी महासचिवों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें सरकार द्वारा उत्तराखंड में उठाए जा रहे कदमों का विश्लेषण किया गया है। विपक्ष की ओर से किन मुद्दों को उठाया जा रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आगे किस रणनीति पर काम करेंगे। –आईएएनएस पीटीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...