back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक मंगलवार को, सोनिया करेंगी अध्यक्षता

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक मंगलवार को होनी है। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी कांग्रेस सदस्य शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। आमतौर पर यह बैठक संसद सत्र के दौरान एक बार आयोजित की जाती है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा करती हैं। हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की यह पहली बैठक होगी। पार्टी को इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का सामना करना है। कांग्रेस इन दिनों अंदरूनी नोकझोंक का सामना कर रही है। एक तरफ मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव नाराज हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मसला भी हल नहीं हुआ है। पार्टी में परिवर्तन की मांग करने वाले जी-23 ग्रुप के सदस्यों से गांधी परिवार मेलजोल कर रहा है। गत माह ही इस ग्रुप की बैठक हुई थी और उसने संगठनात्मक बदलाव की मांग वाला बयान जारी किया था। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵