back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी ने सुनील जाखड़, केवी थॉमस के निलंबन की सिफारिश की

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस की केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी ने पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.वी. थॉमस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है। कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार को सुनील जाखड़ को पार्टी के सभी पदों से हटाने और पार्टी से दो साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश की है। वहीं केवी थॉमस को पार्टी के तीन कमिटी से हटाने की सिफारिश की गई है। केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ये सिफारिश भेजी गई है। दरअसल मंगलवार सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक बुलाई थी। बैठक कांग्रेस वॉररूम में आयोजित की गई। दो सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक बुलाकर सुनील जाखड़ और के.वी. थॉमस को एक हफ्ते का कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) दिया था। दोनों ही नेताओं को एक हफ्ते के भीतर अपनी बात पार्टी के अनुशासनात्मक कमेटी के सामने रखने को कहा गया था। गौरतलब है कि के वी थॉमस ने तो पार्टी के अनुशासनात्मक कमेटी को अपना जवाब भेजा दिया लेकिन सुनील जाखड़ ने अनुशासनात्मक कमेटी द्वारा दिए गए शो कॉज नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। अब दोनों नेताओं के मसले पर अनुशासनात्मक कमेटी ने कड़ी कर्रवाई की अनुशंसा की है। दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सुनील जाखड़ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी। हरीश चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि सुनील जाखड़ के बयान से पार्टी को पंजाब में काफी नुकसान हुआ और वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे। इसके साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर सुनील जाखड़ की शिकायत की थी। हालांकि, सुनील जाखड़ ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को संदर्भ से इतर समझा गया। वहीं दूसरी ओर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरण ने भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर केवी थॉमस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि थॉमस ने पार्टी लाइन से अलग जाकर कन्नूर में सीपीआई (एम) के कार्यक्रम में शिरकत की जबकि कांग्रेस की ओर से उन्हें सीपीआई (एम) के कार्यक्रम में नहीं जाने के लिए कहा गया था। –आईएएनएस पीटीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵