back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाए मखाने की खीर का भोग, ये रही रेसिपी

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए मखाने की खीर आसान रेसिपी से बनाया जा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तों के लिए बहुत खास होता है इस दिन लोग शिवजी के लिए उनका पसंदीदा भोग बनाते हैं। मखाने की खीर की बात करें तो यह भोग लगाने के लिए एक अच्छी रेसिपी है। इस भोग का प्रसाद आप व्रत में भी खा सकते हैं। इस दिन भक्त भोलेनाथ के लिए व्रत भी रखते हैं और पवित्र भोजन का सेवन करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो मखाने की खीर को खा सकते हैं। मखाने का खीर बनाना बहुत ही आसान है जिसकी रेसिपी नीचे बताई गई है। 

सामग्री

  • मखाना 
  • दूध 
  • चीनी 
  • घी 
  • मेवा
  • इलायची पाउडर 
  • केसर

खीर बनाने की विधि

  • मखाने की खीर को बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को अच्छी तरह से भून लीजिए। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं तो इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए।
  • अब एक पैन में दूध को अच्छी तरह उबाल लीजिए जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें भुने हुए मखानों को मिला दीजिए। अब इसे अच्छी तरह से 5 से 10 मिनट पकाना है।
  • समय पूरा होने के बाद अब आपको इसमें चीनी मिलाना है। इसके बाद मेवे को भी मिश्रण में अच्छी तरह से मिला दीजिए।
  • खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डाल दीजिए। इस तरह से खीर तैयार हो जाएगा इस उतारकर ठंडा होने दीजिए इसके बाद भोग लगा सकते हैं।

क्या है मखाने के खीर के फायदे 

मखाने का खीर व्रत के समय में शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देता है। अगर आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इस दौरान आपका पेट बिल्कुल भी खाली नहीं लगेगा। मखाने का खीर शिवजी को भोग लगाने के बाद पूरा परिवार इस प्रसाद के रूप में खाता है तो भोलेनाथ का आशीर्वाद मिल जाता है।

व्रत में खा सकते हैं मखाना

महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान आपको पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए इसलिए खाने पीने के लिए भी दूध से बनी चीज बनाई जा सकती है। मखाना एक ऐसी पौष्टिक चीज है जो व्रत के दौरान शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...