back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र ने दिल्ली सरकार की जहां झुग्गी वहीं मकान योजना की धज्जियां उड़ाईं

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार की जहां झुग्गी वही मकान नीति पर सेंध लगाते हुए केंद्र सरकार ने डीडीए को निर्माणाधीन फ्लैट आवंटित करने को कहा है। जैन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, अभी तक कुल 47,511 में से 9,104 घर बनकर तैयार हैं। हालांकि, अब दिल्ली सरकार को काम शुरू से करना होगा, जिसमें और भी समय लगेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस निर्णय के कारण होने वाली समस्या पर केंद्र को पत्र लिखा था और उसी मुद्दे पर एक बैठक भी की थी। जैन ने कहा, यहां तक कि डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) भी इनमें से कुछ फ्लैट लेने को तैयार था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के निर्माण नीति की घोषणा की थी। यह निर्माण दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की खाली जमीन पर किया जाना था। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने भी एक समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ईडब्ल्यूएस और झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए बनाए गए फ्लैटों को उनकी झुग्गियों के 5 किलोमीटर के भीतर जल्द से जल्द आवंटित करें। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला कई बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵