back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा-कांग्रेस के बीच आदिवासी हितैषी बताने की होड़

भोपाल 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की सत्ता का रास्ता आदिवासियों के साथ के बगैर पूरा नहीं किया जा सकता, इसे राजनीतिक दल भलीभांति जानते हैं , यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस खुद को आदिवासी हितैषी बताने में लगे हैं और इसका जोर-शोर से भी प्रचार कर रहे हैं। राज्य में आदिवासी वर्ग की आबादी 21 प्रतिशत से ज्यादा है, इसका आशय है कि हर पांचवां व्यक्ति इस आबादी का है। इससे यह साफ जाहिर है कि राज्य में अगर आपको सत्ता हासिल करना है तो इस वर्ग का साथ बहुत जरूरी है। इस बात को राजनीतिक दल भली-भांति जान गए हैं। यही कारण है कि दोनों ही दल अपने-अपने तरह से आदिवासियों को रिझाने में लगे हैं। राज्य में इस वर्ग का दिल जीतने के लिए अपनी-अपनी छाती ठोकने की शुरूआत इसी साल अगस्त माह में हुई, जब आदिवासी दिवस को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने आ गए, क्योंकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में नौ अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया था, वहीं भाजपा ने इस दिन को प्रवासी दिवस कहकर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐलान कर दिया, इस दिन आदिवासियों के नायक बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी है। भाजपा ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने का ऐलान किया है इस मौके पर भोपाल में होने जा रहे भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं। भाजपा के तमाम नेता अपनी केंद्र और राज्य की सरकारों की योजनाओं के जरिए अपने को जनजाति का हितैषी बता रही है और अब तक लिए गए फैसलों का ब्यौरा भी दे रही है। कांग्रेस ने 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया है । इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिग्विजय सिंह सहित हिस्सा लेंगे। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों पर अत्याचार किए जाने और उनकी उपेक्षा के आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस के काल में आदिवासियों के लिए किए गए कामों का ब्यौरा दे रही है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵