back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निमाण और आर्थिक विकास के लिए यथासंभव मदद देता रहेगा

बीजिंग, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। 13 सितंबर को अफगानिस्तान की मानवीय स्थिति पर उच्च स्तरीय मंत्रियों की बैठक जिनेवा में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से आयोजित हुई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यह बैठक बुलायी। अमेरिका ,रूस ,चीन ,ब्रिटेन ,पाकिस्तान समेत करीब 90 देशों और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। यूएन जिनेवा कार्यालय स्थित चीनी राजदूत छन शु ने इसमें भाषण देते हुए कहा कि चीन अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निमाण और आर्थिक विकास के लिए यथासंभव मदद देता रहेगा। छंग शु ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा अफगानिस्तान के मानवीय संकट के समाधान ,अफगानिस्तान में यथाशीघ्र ही स्थिरता लाने और भावी शांतिपूर्ण विकास बढ़ाने में अधिक बड़ी भूमिका निभाने का समर्थन करता है। छंग शु ने जानकारी दी कि चीन ने अफगानिस्तान को 20 करोड़ युआन का खाद्यान्न ,सर्दियों में जरूरी सामग्री ,टीके और दवा प्रदान करने का फैसला किया है। चीन अफगान जनता को दान के रूप में 30 लाख कोविड रोधी टीके प्रदान करेगा और अधिक महामारी रोधी सामग्री देने को तैयार है। चीन अफगानिस्तान की इच्छा के सम्मान और मांग के आधार पर अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निमाण और आर्थिक विकास के लिए यथांसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने बल दिया कि अमेरिका और उसके मित्र देशों की अफगान जनता को आर्थिक और मानवीय सहायता प्रदान करने की अधिक जिम्मेदारी है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵