back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सीएम की प्रधानमंत्री मोदी से अपील, आयोग पर दबाब बनाकर चुनाव टालने से कमजोर होता है देश

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा को टाले जाने के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि, केंद्र चिट्ठी लिख कर चुनाव टलवाये यह ठीक नही और चुनाव आयोग केंद्र के सामने झुक जाए, यह भी ठीक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़ कर विनती है, सरकारें आती जाती रहेंगी, कल हम दोनों नहीं रहेंगे, हम जरूरी नहीं और न ही कोई पार्टी जरूरी है, सिर्फ देश रहेगा। अगर हम चुनाव आयोग पर दबाब बनाकर चुनाव टालते हैं इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है, इससे देश कमजोर होता है। हमें मिलकर देश की रक्षा करनी है किसी भी हालत में हमें संस्थानों को कमजोर नहीं होने देना है। चुनाव मत टालें यदि ऐसा होगा तो यह जनतंत्र के लिए खतरा होगा। आज निगम चुनाव में ऐसा हो रहा है। कल लोकसभव चुनाव से पहले पार्लियामेंट्री सिस्टम के खिलाफ आवाजें उठेंगी तो क्या चुनाव को टाला जाएगा ? वहीं कोई विधानसभा चुनाव में कहे कि हम दो राज्यों को मिलाना चाहते है तो क्या चुनाव टालें जाएंगे ? क्या जनतंत्र के अंदर ऐसे चुनाव टाले जा सकते हैं ? राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त को लेकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि, मुझे नहीं पता राज्य चुनाव आयुक्त को क्या धमकी दी गई, इनकम टैक्स, ईडी या वह रिटायर हो रहें हैं तो रिटायर होने के बाद का कोई लालच दिया गया मुझे नहीं पता। उन्हें बस कहूंगा कि जनता के सामने आकर सच बताएं, हम सब आपके साथ हैं। दरअसल बुधवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा होनी थी, हालांकि आखिरी वक्त में चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाकर तारीखों का ऐलान नहीं किया और केंद्र से एक चिट्ठी आने का जिक्र किया और तीनों निगमों को एक करने की उम्मीद भी जताई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा , भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब केंद्र ने सीधे चुनाव आयोग से चुनाव टालने के लिए कहा है। लोगों के मन में बातें चल रही है। बीते 8 सालों से भाजपा की सरकार है, यदि उनको निगमो को एक करना था तो अब तक क्यों नहीं किया ? चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से एक घंटे पहले इनको याद आया की निगमों को एक करने के लिए चुनाव टाल दिए जाएं। निगमों को एक करना तो बहाना है इनको चुनाव टालना था। भाजपा को पता था कि, इस बार चुनाव हुए तो हमारी लहर में यह हार जाएंगे। लोग यह भी कह रहे हैं कि चुनावों का निगमों को एक साथ करने का क्या लेना देना है। उन्होंने कहा कि, तीनों निगम अलग अलग हैं, काउंसलर भी अलग अलग जगहों पर बैठ ते हैं तो चुनाव हो जाने दीजिए वह सब एक जगह बैठना शुरू कर देंगे। देश के लिए यह सब ठीक नहीं है। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵