back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Famous Indian Temples for Prasad: भारत के इन मंदिरों में मिलते हैं अनोखे प्रसाद, देखें लिस्ट

भारत में कई प्रकार के मंदिर है जो काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इन मंदिरों के प्रसाद भी काफी फेमस हैं। तो चलिए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं जो लोगों के आस्था का केंद्र हैं। इन मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना के साथ साथ कई प्रकार के दान भी किये जाते हैं। लेकिन क्या आप को पता हैं कि कुछ ऐसे मंदिर हैं जहां के प्रसाद काफी फेमस और निराले है। और इन्हीं अनोखे प्रसाद से भगवान का भोग लगाया जाता है। तो चलिए आइए जानते हैं मंदिरों में मिलने वाले अलग-अलग प्रसादों के बारे में।

 तिरुपति बालाजी-आंध्र प्रदेश 

आंध्र प्रदेश के प्राचीन तिरुपति बालाजी मंदिर में विशेष तौर पर लड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाता हैं। और यही दिया भी जाता है। रोजाना वहां हजारों लड्डू तैयार होता है।

जगन्नाथ मंदिर-पुरी

पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में लाखों श्रद्धालु हमेशा आते हैं और भगवन का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मंदिर में प्रसाद के तौर पर 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। 

मुरुगन स्वामी का मंदिर-डिंडीगुल

डिंडीगुल के पलनि के शिवगिरि पर्वत स्थित मुरुगन स्वामी का मंदिर काफी फेमस हैं। मंदिर से ज्यादा इसके प्रसाद के चर्चे होते हैं। मंदिर में पांच फलों से बनी मिठाई, गुड़ या गुड़, मिश्री का भोग लगाया जाता है।

कामाख्या देवी मंदिर प्रसाद-गुवाहाटी

 

गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर सभी शक्तिपीठों का महापीठ माना जाता है। इस मंदिर में देवी दुर्गा या मां अम्बे की कोई मूर्ति या चित्र आपको दिखाई नहीं देगी, वल्कि मंदिर में एक कुंड बना है जो की हमेशा फूलों से ढका रहता हैमें प्रसाद के तौर पर भक्त को एक गीला कपड़ा दिया जाता है। कहा जाता है कि ये कपड़ा मां के रज से भीगा होता है।

करणी माता मंदिर -बीकानेर

राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर अपने चूहों के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में कई सारे चूहें खुलेआम घूमते हैं। यहां का प्रसाद मूंगफली, चना और पेड़ा होता हैं। हालांकि भगवन को चढ़ाने के साथ-साथ प्रसाद पहले इन चूहों को दिया जाता है और फिर भक्तों को दिया जाता है। 

अमाब्लापुझा, श्री कृष्ण मंदिर- तिरुवनंतपुरम

तिरुवनंतपुरम के पास अमबलपुझा में स्थित श्री कृष्ण मंदिर का प्रसाद काफी अनोखा हैं यहां भक्तों को दूध, चीनी और चावल से बनता है, जिसे पायसम के नाम से भी जाना जाता है।

संकट मोचन मंदिर-वाराणसी

वाराणसी में स्थित संकट मोचन मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी को देशी घी से बना हुआ वेसन का लड्डू चढ़ाया जाता है और यही भक्तों को भी दिया जाता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵