back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guru Purnima 2023: आज है गुरु पूर्णिमा , जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व

गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 3 जुलाई को मनाई जा रही है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिष्य गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 3 जुलाई को मनाई जा रही है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गुरु का पूजन करने का विधान है। साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं इस दिन गुरु को यथा शक्ति वस्त्र और दक्षिणा देने की परंपरा है। आपको बता दें कि गुरु पूर्णिमा पर कई विशेष योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

Guru Purnima 2023 2.png

गुरु पूर्णिमा तिथि

गुरु पूर्णिमा प्रारंभ: 02 जुलाई, रात 08 बजकर 22 मिनट से गुरु पूर्णिमा समापन : 03 जुलाई, शाम 05 बजकर 09 मिनट तक

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा, स्नान, दान का शुभ मुहूर्त 3 जुलाई सुबह 5 बजकर 28 मिनट से आरंभ होगा। साथ ही वह सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 8 बजकर 55 मिनट से शुरू हो कर 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

Guru Purnima 2023 1.png

बन रहे हैं ये शुभ योग

गुरु पूर्णिमा के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें ब्रह्म योग, इंद्र योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग के नाम शामिल हैं। ब्रह्म योग और इंद्र योग में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। गुरु पूर्णिमा धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। क्योंकि गुरु की आंखों मे आंखे डालकर भगवान के दर्शन किए जा सकते हैं। साथ ही गुरु ही भगवान के बारे में बताते हैं और इनके बिना ब्रह्मज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है। गुरु अपने ज्ञान से शिष्य को सही मार्ग पर ले जाते हैं और भगवान का साक्षात्कार करवाते हैं। इसलिए गुरुओं के सम्मान में हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता है। वहीं गुरु के संदर्भ में एक लाइन बहुत प्रचिलित है “गिरति अज्ञानान्धकारम् इति गुरु:।” अर्थात जो अपने सदुपदेशों के प्रकाश से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर देता है, वह गुरु है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵