back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले साल एक टेस्ट मैच एक मजाक की तरह होगा जिसमें कोई दिलचस्पी नहीं रहेगी: वॉन

मैंचेस्टर, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड और भारत के बीच रद्द किया हुआ टेस्ट अगर दोबारा खेला गया तो उस टेस्ट में उतना मजा नहीं आएगा। वॉन ने शनिवार को द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा, अगले साल एक टेस्ट मैच एक मजाक की तरह होगा जिसमें कोई दिलचस्पी नहीं रहेगी। टेस्ट क्रिकेट को शानदार बनाने के लिए छह सप्ताह के दौरान पांच मैचों की सीरीज होती है। आप जीतने के लिए पसीना, खून और आंसू बहाते हैं, यही कारण है कि यह खेल का सबसे कठिन प्रारूप है। वॉन ने कहा, खिलाड़ी चिंतित होंगे कि वे इस मैच में कैसे रन बनाएंगे या फिर कैसे विकेट लेंगें। अब उन्हें यह करने के लिए एक साल का इंतजार करना होगा। यह सिर्फ एक टेस्ट होगा जो एक टेलीविजन अनुबंध को पूरा करने के लिए खेला जाएगा, यह व्यर्थ होगा। यह सीरीज खत्म हो चुकी है। 46 वर्षीय कमेंटेटर ने बायो-बबल में खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, लेकिन महसूस किया कि पिछले कुछ हफ्तों में प्रोटोकॉल को उतना गंभीरता से नहीं लिया गया। वॉन ने कहा, मैं समझता हूं कि खिलाड़ी बबल में कठिन समय से गुजरे हैं, लेकिन वास्तव में पिछले कुछ हफ्तों में प्रोटोकॉल को गंभीरता से नहीं लिया गाय है। इंग्लैंड में पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय टीम वही कर रही है जो उन्हें पसंद है, बाहर जाना और अच्छा समय बिताना। लेकिन अचानक, आईपीएल से एक हफ्ते पहले, उन्होंने टेस्ट मैच नहीं खेलने का फैसला किया। यह लोग सिर्फ अपनी शक्ति का उपयोग कर रहे हैं जिसके चलते क्रिकेट के समर्थकों को परेशानी हो रही है। वॉन ने कहा कि टेस्ट मैच रद्द करना बोर्ड या प्रशासकों के बारे में नहीं था, यह निर्णय लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में था। वॉन ने कहा, यह बोडरें या प्रशासकों के बारे में नहीं है। यह कॉल करने वाले खिलाड़ी हैं। प्रशासक हमेशा खेल चाहते हैं। उन्होंने प्रसारण और प्रचार सौदों के साथ-साथ हजारों टिकट बेचे हैं। –आईएएनएस आरएसके/एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵