back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र स्तर पर जातिगत जनगणना संभव नहीं, राज्य सरकार अपने स्तर पर करवाना चाहे तो करे – संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 7 दिसंबर ( आईएएनएस )। जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद संजय जायसवाल ने साफ किया है कि केंद्र स्तर पर यह संभव नहीं है, केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर अपना स्टैंड साफ कर चुकी है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर हमारा पक्ष बिल्कुल साफ है कि हम सारी योजनाएं गरीबों के लिए बनाते हैं। हमारी प्राथमिकता जाति नहीं सभी गरीबों का कल्याण है। जातिगत जनगणना की मांग पर बोलते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि 4 लाख 80 हजार जातियों की अलग से गणना करवाना व्यवहारिक स्तर पर केंद्र के लिए संभव नहीं है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई राज्य सरकार अपने स्तर पर यह करवाना चाहती है तो वो करें। दरअसल, जातिगत जनगणना बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सभी दलों के नेताओं के साथ इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर यह कह चुकी है जातिगत जनगणना कराना संभव नहीं है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Census 2027: हर घर, हर व्यक्ति का डिजिटल रिकॉर्ड होगा दर्ज, बदल सकती है भारत की राजनीति और नीतियों का खाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में अप्रैल 2026 से देश की सबसे बड़ी जनगणना, यानी Census 2027, शुरू होने जा रही है। यह 16वीं जनगणना...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵