back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षा मंत्रालय के बाहर एसएफआई छात्रों का विरोध

दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। एसएफआई से जुड़े दिल्ली ईकाई के छात्रों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि सिलेबस से दलित साहित्य को मनमाने ढंग से हटाया गया है। छात्रों ने इस दौरान एफवाईयूपी और पाठ्यक्रम के प्रबंधन के खिलाफ अपनी असहमति दर्ज की। एसएफआई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटारिया और राज्य समिति सदस्य यशिता सिंह के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षा मंत्रालय को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अधिकारियों से छात्र समुदाय, शिक्षकों और सभी सही हितधारकों की मांगों पर ध्यान देने की अपील की गई है। विरोध प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय, अम्बेडकर विश्वविद्यालय, जेएनयू आदि के छात्र शामिल हुए। मंत्रालय के बाहर सड़क पर सभा को एसएफआई छात्रों ने संबोधित किया। इन छात्रों ने कहा कि शिक्षा को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों का विरोध करने और इसके महत्व को रेखांकित किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि बामा, महाश्वेता देवी और सुकीरथरानी जैसे दलित साहित्य को पाठ्यक्रम से जानबूझकर हटाया जा रहा है। प्र्दशनकारी छात्रों ने कहा कि इन लेखकों के काम बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे जाति और लिंग उत्पीड़न को चुनौती देते हैं। एसएफआई दिल्ली राज्य समिति के सचिव प्रीतीश मेनन ने कहा कि छात्र समुदाय के प्रति शत्रुतापूर्ण हो रही है। एनईपी 2020 की शुरूआत की गई है जो भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए हितकारी नहीं है। यह न केवल निजीकरण को तेज करता है बल्कि देश में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। जबकि 10 फीसदी से भी कम छात्रों के पास डिजिटल बुनियादी ढांचे तक पहुंच है। इन छात्रों ने एफवाईयूपी को भी खतरनाक बताया है। इन छात्रों के मुताबिक यह नीति पूरी तरह से छात्र विरोधी, गरीब विरोधी नीति है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵