back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election: दो EPIC नंबर विवाद पर बोले बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा, ‘जंगलराज के युवराज’ झूठ…

बिहार में मतदाता सूची को लेकर छिड़ी सियासी जंग में अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर लखीसराय और बांकीपुर में एक ही नाम से दो EPIC नंब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में मतदाता सूची को लेकर छिड़ी सियासी जंग में अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर लखीसराय और बांकीपुर में एक ही नाम से दो EPIC नंबर होने का आरोप लगाया था और इस्तीफा मांगा था। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय सिन्हा ने इन आरोपों को “झूठा” बताया और कहा कि तेजस्वी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

“मैं केवल लखीसराय से वोट करता हूं”

विजय सिन्हा ने कहा कि पहले उनका और उनके परिवार का नाम पटना की वोटर लिस्ट में था, लेकिन अप्रैल 2024 में उन्होंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जुड़वाने और पटना से हटाने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास दोनों फॉर्म और रसीद के सबूत हैं। सिन्हा के मुताबिक, पटना से नाम हटाने की प्रक्रिया किसी कारण पूरी नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने पिछली बार भी लखीसराय से ही मतदान किया था और इस बार भी वहीं से वोट करेंगे।

चुनाव आयोग की प्रक्रिया का सम्मान

डिप्टी सीएम ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन का काम अभी चुनाव आयोग द्वारा चल रहा है और इसी वजह से नाम हटाने व बदलाव की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करती और तेजस्वी यादव “फ्रॉडिज्म” कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा, “संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को गरिमा के साथ व्यवहार करना चाहिए। हल्की राजनीति से राजनीति की विश्वसनीयता गिरती है।

तेजस्वी यादव का पलटवार: BJP लोकतंत्र खत्म कर रही है

तेजस्वी यादव ने मीडिया ट्रायल का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, तो क्या चुनाव आयोग डिप्टी सीएम के खिलाफ भी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, “BJP लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर रही है। जहां वे ऐसा सीधे नहीं कर सकते, वहां चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। तेजस्वी ने तंज कसा, “क्या 2003 से 2025 के बीच जुड़े सारे मतदाता फर्जी हैं? अगर वे फर्जी हैं, तो उनके वोट से बनी सरकार भी फर्जी है। तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि 1 अगस्त को जारी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका EPIC नंबर बदल दिया गया है। पटना निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने इस मामले में उनसे उनके EPIC कार्ड का विवरण मांगा है। पत्र में कहा गया है कि 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिये गए नंबर की जांच के लिए दस्तावेज़ और कार्ड की प्रति अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब उन्हें 8 अगस्त की अपराह्न तक ये जानकारी देने के लिए कहा गया है। इस बीच, बांकीपुर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने विजय सिन्हा को नोटिस जारी कर दो EPIC नंबरों के मामले में 14 अगस्त शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵